उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज में अभियंता दिवस



उज्जैन। भारतरत्न डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस पर 15 सितंबर 2025 को उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज में अभियंता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एल्यूमनी एसोसिएशन उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज के तत्वावधान में किया गया।


कार्यक्रम में प्राचार्य, प्राध्यापक, एल्यूमनी पदाधिकारी और छात्र-छात्राओं ने डॉ. विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। अध्यक्ष श्री कोमल भूतड़ा ने राष्ट्रीय अभियंता दिवस 2025 की थीम — “गहन तकनीकी क्षेत्र (AI, क्वांटम कम्प्यूटिंग, रोबोटिक्स, एडवांस मटेरियल्स) में उत्कृष्टता लाकर भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना” — पर अपने विचार व्यक्त किए।



पूर्व प्राचार्य श्री सी.डी. पाटील का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष श्री कोमल भूतड़ा ने किया और आभार सचिव डॉ. संजय वर्मा ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments