मप्र में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : भदौरिया के ठिकानों पर सर्चिंग, आय से अधिक संपत्ति मिली


आबकारी विभाग से सेवानिवृत है भदौरिया

इंदौर। विपुस्था लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन एवं लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मार्गदर्शन में 15 अक्टूबर प्रातः 6 बजे धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, सेवानिवृत्त जिला आबकारी अधिकारी, फ्लेट क्रमांक 201 व अन्य स्थानों पर लोकायुक्त इंदौर, उज्जैन एवं ग्वालियर की टीम ने इंदौर एवं ग्वालियर स्थित निम्न स्थानों पर सर्च कार्रवाई की। पलेट क्रमांक 201, 402 व 403 कैलाशकुंज पलासिया इंदौर स्थित आरोपी भदौरिया के आवास गृह पर उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, राजेश पाठक एवं निरीक्षक सचिन पटेरिया के हमराह लोकायुक्त इंदौर की टीम ने सर्चिग की। कार्रवाई में 1,13,13612 रुपए नकदी कुल 5,48,79,930 रुपए कीमती 4 किलो 221 ग्राम सोना, 8,08,086 रुपए कीमती 7 किलो 128 ग्राम चांदी जब्त की। कुल 2,23,27,930 रुपए की अन्य सामग्री वाहन, साडी, घड़ियां, हथियार, परफ्यूम, फर्नीचर आदि तलाशी पर पाया गया। आवास क्रमांक 201 से 9,66,01,558 रुपए की चल-अचल सम्पत्ति प्राप्त हुई है। भूमि आदि के दस्तावेज प्राप्त हुए है। 3 लॉकर भी बैंकों में होना पाया है। बैंक खाते व बीमा पॉलिसीयां भी प्राप्त हुई है। पुत्र सूर्याश व पुत्री अपूर्वा द्वारा जितेन्द्र चौधरी को लगभग 2,85,00,000 रुपए उधार देने का एग्रीमेंट पाया गया है। बैंक दस्तावेजों से भी इसकी पुष्टि हो रही है। आवास क्रमांक 201 से 12,51,01,558 रुपए व्यय किए जाने के प्रमाण प्राप्त हुए है। 


दस्तावेज प्राप्त किए जाना है

पलेट कमांक 402 किराये पर दिया जाना पाया गया है। इसके दस्तावेज प्राप्त किए जाना है। फ्लेट क्रमांक 403 में पुत्री अपूर्वा व दामाद रहते पाए जो सर्च पर इस फ्लेट में कुल 6,48,950 रुपए की सम्पत्ति पाई गई है। उक्त तीनों पलेटों की गाइडलाईन अनुसार अनुमानित कीमत 1,92,00,000 रुपए पाई गई है। तीनों पलेट पर प्राप्त चल-अचल सम्पत्ति पर अनुमानित व्यय 14,49,50,508 रुपए होना पाया गया है। यवि ग्रीन स्कीम नम्बर 114 इंदौर स्थित फ्लेट कमांक एफ-401 पुत्री अपूर्वा के नाम से पाया गया है, उसमें द डिजाईन चैलेंज व मूवी से संबंधित फर्नीचर व डेकोरेशन पाया गया। कुल 13,07,000 रुपए चल सम्पत्ति पाई गई है। फ्लेट का मूल्य प्राप्त रजिस्ट्री अनुसार 37,25,000 रुपए पाया गया है, जो कुल व्यय 50,32,000 रुपए होना पाया गया है। यहां निरीक्षक आशुतोष मिठास के नेतृत्व में लोकायुक्त दल द्वारा सर्चिग की गई थी।



तीन मंजिला आवास निर्माणाधीन

काउंटीवॉक इंदौर में 4700 वर्गफीट के भूखण्ड पर तीन मंजिला आवास निर्माणाधीन है। यह आवास लगभग 12000 वर्गफीट होकर गाइडलाईन के अनुसार 3,36,73,000 रुपए कीमती पाया गया है। यहां निरीक्षक रेणू अग्रवाल के नेतृत्व में सर्चिग की गई। बिजनेस स्कीम पार्क स्थित विभिन्न कार्यालयों की भी सर्चिग की गई, जिसमें विभिन्न दस्तावेज जब्त हुए है। यहां चार दल उप पुलिस अधीक्षक आनन्द चौहान, उप पुलिस अधीक्षक दिनेशचन्द्र पटेल, निरीक्षक  प्रतिभा तोमर व निरीक्षक दीपक सेजवार के नेतृत्व में सर्चिग की गई। ग्वालियर में भदौरिया का पैतृक आवास होना पाया गया है, जो 160 बाय 80 वर्गफीट है। यहां पर 22,78,000 रुपए की चल-अचल सम्पत्ति प्राप्त हुई है। इस प्रकार कुल 18,59,33,508 रुपए का व्यय आरोपी  भदौरिया द्वारा चल-अचल सम्पत्ति पर किया जाना पाया गया है। यदि वेतन-भत्ते से उनकी आय सम्पूर्ण सेवाकाल में लगभग 2,00,00,000 रुपए अनुमानित मानी जाती है तो उनके द्वारा 829.66 प्रतिशत अनुपातहीन सम्पत्ति धारित किया जाना प्रथमदृष्टया पाया गया है। विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शून्य पर अपराध कमांक 0/50/2025 धारा 13 (1) बी, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत दर्ज की जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

छापा दल सदस्यों में सहायक उप निरीक्षक मो. रहीम खान, प्रआर प्रमोद यादव, प्रआर राजप्रताप सिसौदिया, प्रआर दिगम्बर पाल, प्रआर विवेक मिश्रा, प्रआर आशीष शुक्ला, प्रआर शिवकुमार शर्मा, प्रआर रंजीत द्विवेदी, प्रआर हितेश ललावत, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक शिवप्रकाश पाराशर, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक माथुर, आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह बघेल, आरक्षक  चन्द्रमोहन बिष्ट, आरक्षक कृष्णा अहिरवार, आरक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक अनिल परमार, आरक्षक पवन रक्षक मनीष पटोरिया, आरक्षक रामेश्वर निगवाल, आरक्षक मो. इसरार, आरक्षक श्याम शर्मा, प्रभात मोरे, आरक्षक चालक शेरसिंह ठाकुर एवं ग्वालियर टीम में डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह , निरीक्षक बलराम सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवईया, प्रधान आरक्षक हेमंत शर्मा, प्रधान आरक्षक मनोज कुशवाह, आरक्षक रवि, आरक्षक विनोद शाक्य, आरक्षक विसंभर, आरक्षक अमर सिंह, प्रधान आरक्षक आशीष गुर्जर (विपुस्था इंदौर से) शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments