नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित
रतलाम। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रतलाम की 91वीं अर्द्ध वार्षिक बैठक मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रतलाम नगर स्थित केंद्रीय सरकार के सभी प्रतिष्ठानों, बैंकों, निगमों और कार्यालयों के प्रमुखों ने भाग लिया और अपने कार्यालय में राजभाषा के प्रयोग प्रसार की स्थिति से अवगत कराया। सभी कार्यालय प्रमुखों ने अपने-अपने कार्यालयों में हो रही राजभाषा की प्रगति और राजभाषा को आगे बढ़ाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रदान की।
अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार, राजभाषा अधिकारी लाखन सिंह मीना सहित नगर के सभी केंद्रीय प्रतिष्ठानों के अधिकारी शामिल हुए। अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रतलाम मंडल एवं मंडल रेल प्रबंधक कुमार ने सभी से आह्वान किया कि हम हमारी राजभाषा को दिल से अपनाएं। हमें अपनी मातृभाषा जो कि हमारे देश की राजभाषा भी हैं में सरकारी कामकाज करने में गर्व की अनुभूति होनी चाहिए।



0 Comments