(सी.एल. गुर्जर)
इंदौर। जादम गुर्जर समाज की सबसे प्रतिष्ठित, प्रभावशाली संस्था युवा गुर्जर महासभा मध्यप्रदेश (रजि.) की नौवीं नवीन कार्यकारिणी ने नए संकल्प के साथ समाज विकास का कार्य प्रारंभ कर दिया है जिसमें खासतौर से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्था के भवन निर्माण के साथ ही संगठन के प्रदेशभर में विस्तार की योजनाओं पर अमल प्रारंभ हो गया है, जिसे आगामी दिनों में जल्द अमल में लाया जाएगा। सभी के सहयोग के साथ समाज विकास का कार्य मिलकर करेंगे। यह विश्वास युवा गुर्जर महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मनोज गुर्जर, सचिव हेमराज गुर्जर, सहसचिव गौतम गुर्जर, कोषाध्यक्ष मनोज गुर्जर, सहकोषाध्यक्ष बलराम गुर्जर ने संस्था के भवन में आयोजित सम्मान समारोह में खचाखच भरे सभागार में ऐलान किया जिसका सभी उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकप्रिय विधायक महेन्द्र हार्डिया ने कहा कि गुर्जर समाज को जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी हर तरह का सहयोग करने को तत्पर रहूंगा। यही बात दोनों पार्षदों और मंडल अध्यक्ष ने भी कही। विशेष अतिथि गोपालसिंह गुर्जर ने कहा कि वर्तमान समय में युवा गुर्जर महासभा की टीम शहर में समाज विकास का सबसे अच्छा कार्य कर रही है। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एल.एल. यादव ने कहा कि बहुत ही शालिनतापूर्वक गत दिनों संस्था के चुनाव करा दिए गए जो मेरे लिए चुनौती था। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष कार्यकारी चम्पालाल गुर्जर ने कहा कि नौवीं नवीन कार्यकारिणी ने जो नवाचार प्रारंभ किया है वह बहुत सराहनीय है। पहली बार संस्था के कार्यालय में अभी तक के सभी पूर्व अध्यक्ष, सचिव के चित्र लगाए गए हैं साथ ही युवा टीम ने नया संकल्प पत्र जारी किया है। यदि इस संकल्प पत्र में से हम पचास प्रतिशत संकल्प भी समाजहित में तीन साल में पूरे करते हैं तो यह युवा गुर्जर महासभा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर पूरे प्रदेश में संगठन को सक्रिय कर जिला स्तर तक की इकाइयां हमें गठित करना होगी। देवनारायण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर पटेल ने कहा कि एकजुटता के साथ नई टीम को समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर चलना होगा तभी हम हमारे मिशन में कामयाब हो सकेंगे। कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी देवीलाल गुर्जर, बांके साहब, ए.डी. पाटील साहब, रमेश गुर्जर, डॉ. पी.डी. गुर्जर, डॉ. हर्षिता गुर्जर, डॉ. सुनील गुर्जर ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नई कार्यकारिणी को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी द्वारा नवीन कार्यकारिणी को पुरा लेखा-जोखा प्रस्तुत कर कार्यभार सौंपा गया।
युवा गुर्जर महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा आयोजित प्रथम मिलन सम्मान समारोह में अतिथियों का साफा बांधकर पुष्पहार और डुपट्टा डाल कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदौर क्षेत्र-५ के विधायक महेंद्र हार्डिया, रघुवीर पटेल (पूर्व अध्यक्ष, देवनारायण बोर्ड), पार्षद मलखान सिंह कटारिया, दीपक राजोरे (मंडल अध्यक्ष), उमेश मँगरोले (अध्यक्ष, शिवाजी मंडल), ए.डी. पाटिल (वरिष्ठ समाजसेवी), रमेश गुर्जर (संयोजक सकल गुर्जर समाज मध्यप्रदेश), सुनील गुर्जर (जिलाध्यक्ष, सकल गुर्जर समाज), आर.बी. बांके (अध्यक्ष, गुर्जर विकास समिति), गोपाल सिंह गुर्जर (अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उपाध्यक्ष), वरिष्ठ समाजसेवी देवीलाल गुर्जर, गोविंद सिंह बुढ़ाना, इंदौर जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट एल.एल. यादव, पूर्व अध्यक्ष महेशसिंह गुर्जर, युवा गुर्जर महासभा के संरक्षक, पूर्व अध्यक्ष कार्यकारी, वरिष्ठ पत्रकार चम्पालाल गुर्जर, श्याम यादव, जगदीश सिंह, डॉ. पी.डी. गुर्जर (पूर्व अध्यक्ष), संरक्षक मदन गुर्जर, डॉ. हर्षिता गुर्जर का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवीन कार्यकारिणी को निर्वाचन प्रमाण पत्र, निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट एल.एल. यादव एवं सह निर्वाचन अधिकारी महेश सिंह द्वारा वितरित किए गए तथा सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
नविन कार्यकारिणी : अध्यक्ष – डॉ. मनोज गुर्जर, सचिव – हेमराज गुर्जर, कोषाध्यक्ष – मनोज गुर्जर, सह सचिव – गौतम गुर्जर, सह कोषाध्यक्ष -बलराम गुर्जर, उपाध्यक्ष - महेश पटेल, कमलसिंह गुर्जर, राजेश यादव, विजय गोयलित, कोमलसिंह मण्डलोई, गोविंद गुर्जर, राजेश माल्या गुर्जर, रघुवीर गुर्जर, श्रीमती शानू विनोद गुर्जर, श्रीमती संगीता कमलेश गुर्जर, श्रीमती भारती सुदामा गुर्जर, संगठन मंत्री- दिनेश गुर्जर, संतोष पटेल गुर्जर, पवन गुर्जर, प्रवक्ता - लोकेश गुर्जर, प्रचार मंत्री-अल्केश गुर्जर, नारायण पटेल गुर्जर, मीडिया प्रभारी- जयपाल गुर्जर, कार्यकारिणी सदस्य- जितेन्द्र माखन गुर्जर, बसंत गुर्जर, कार्यालय प्रभारी-संतोष गुर्जर बनाए गए हैं। आयोजन में समाजजनों द्वारा नविन कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए नई कार्यकारिणी को विधिवत पदभार सौंपा। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग, संगठन की मजबूती एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम का शानदार संचालन संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार चम्पालाल गुर्जर ने किया एवं अंत में सचिव हेमराज गुर्जर ने सभी का आभार माना।





0 Comments