इन्दौर |मप्र विद्युत कर्म संध फेडरेशन की बैठक इन्दौर क्षेत्र के मुख्य अभियंता एस सी जैन के सानिध्य में सम्पन्न हुई, जिसमें विद्युत कर्म एवं आउट सोर्स वर्कर्स संविदा कर्म की ज्वलंत समस्याओ पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श कर आवश्यक उचित निर्देश संबंधित को तत्काल दिये गए.
मीटिंग का आगाज करते हुए फेडरेशन इन्दौर के झोनल सेक्रेटरी, एन के यादव ने बताया कि बडी विडंबना है कि कुछ ग्रिड सब स्टेशनों पर पीने का पानी , वापरने का पानी तक नहीं है, और गर्मी का पारा चरम पर है, जिससे ट्रांसफार्मर के अर्थिग मे पानी नही
डालने से हीट के कारण डेमेज हो सकते है, .कुशल वर्कर्स को अकुशल वर्कर का वेतन भुगतान हो रहा है, बिना कारण वर्कर्स को काम से बंद कर दिया जाता है,रिलीवर नही होने से वर्कर्स को अवकाश नहीं मिल रहा है, पेंशन केस समय पर नहीं बनने से रिटायर मेंट के बाद पेंशन नहीं मिल रही है. संविदा कर्म का वेतन निर्धारण नहीं हो रहा है .कर्म चारियों की कमी से कार्य रत स्टाफ पर कार्य का बोझ बढने से मानसिक तनाव झेल रहे है, आदि मुद्दो पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई.
मुख्य अभियंता महोदय ने समय सीमा में निराकरण कर संगठन को अवगत कराया जाएगा. मीटिंग में फेडरेशन के संजय शकरगाये, उम्मेद सिंह राजपूत, वीरेन्द्र मिश्र ने शिरकत की.



0 Comments