पंचायत सचिव, सरपंच पति रिश्वत लेते ट्रैप

 


तीसरी और चौथी किश्त के एवज में मांगी जा रही थी राशि 

इंदौर। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर भोमवाड़ा पंचायत सचिव और सरपंच पति को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। 

कुटीर निर्माण के अंतर्गत तीसरी और चौथी किश्त निकलवाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। ग्राम भोगवाढा तहसील सनावद जिला खरगोन निवासी कविता पति गजेन्द्र यादव को लगभग दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवाज योजना अन्तर्गत कुटीर निर्माण के लिए शासन की ओर से 1 लाख 25 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे, उक्त राशि आवेदिका को चार किश्तों में प्राप्त होना थी, जिसकी प्रथम किश्त 25 हजार रुपए नवम्बर 2025 एवं द्वितीय किश्त 40 हजार रुपए मार्च 2026 में आवेदिका प्राप्त हो चुकी है। आरोपी जितेन्द्र सिंह पंवार, सचिव, ग्राम पंचायत भोमवाडा एवं सरपंच पति चिंताराम भोमारे द्वारा आवेदिका से तृतीय एवं चुतर्थ किश्त की राशि 40 हजार एवं 15 हजार रुपए कुल 65 हजार रुपए निकालने के एवज में 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। 

आवेदिका द्वारा जिसकी शिकायत राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की थी। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार को ट्रेपदल का गठन किया गया। आरोपी पंवार की उपस्थिति में आरोपी भोमारे को आवेदिका से 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्रवाई जारी है। ट्रेपदल में कार्यवाहक उपुअ आनंद चौहान, आरक्षक विजय कुमार शैलेन्द्र सिंह बघेल, आशीष नायडू, पवन पटोरिया, अनिल परमार शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments