इंदौर । मंगलवार को शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ के एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा (मामा) को अवैध राशन की खरीद-फरोख्त की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए हाट मैदान जिंसी क्षेत्र में पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान आरिफ लाला नामक व्यक्ति के यहां गेहूं से भरी गाड़ी खड़ी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिलाधीश कार्यालय एवं खाद्य विभाग को सूचित किया गया।
मौके पर मौजूद व्यापारी आरिफ लाला से पूछताछ में बताया गया कि गेहूं किसानों एवं अन्य लोगों से खरीदा गया है। इसके बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गेहूं के सैंपल लेकर आगे जांच के लिए भेज दिए।
प्रथम दृष्टि में अवैध कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी पूरे मामले की जांच जारी है। मनीष शर्मा (मामा) ने संबंधित व्यापारी को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



0 Comments