निगम के बिजली खर्च में हर महीने 4 से 4.50 करोड़ रुपए से अधिक की होगी बचत
इंदौर जलूद में स्थापित 271.16 करोड़ की लागत से 60 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि यह सोलर प्लांट ट्रायल के दौरान इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं एवं मार्च महीने में ही पंपिंग स्टेशन के बिजली खर्च में लगभग 3.64 करोड़ रुपए की बचत दर्ज की गई है। अनुमान है कि आने वाले समय में यह बचत और बढ़ेगी। महापौर ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम हर महीने केवल जलूद से पानी की सप्लाई और पंपिंग सिस्टम के लिए बिजली पर करीब 22 से 25 करोड़ रुपए खर्च करता है, सोलर ऊर्जा के उपयोग से बिजली खर्च में हर महीने 4 से 4 .50 करोड़ रुपए से अधिक की बचत होगी बचत जिससे खर्च में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इंदौर देश का पहला निगम
याद रहेगी इंदौर नगर निगम देश का पहला ऐसा नगर निगम है जिसनेग्री न बॉन्ड के माध्यम से 244 करोड़ रुपए जुटाकर इस सोलर प्लांट की स्थापना की है। महापौर ने बताया कि सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से नगर निगम का बिजली बिल लगातार कम होगा और जल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं अधिक भरोसेमंद बनेंगी। यह 60 मेगावॉट क्षमता का सोलर प्लांट भारत सरकार की CPSU योजना (फेज-2, ट्रेंच-2) के अंतर्गत तैयार किया गया है, जो शहर को स्वच्छ और सस्टेनेबल ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




0 Comments