पालदा में नए बिजली सब स्टेशन की जमीन का निरीक्षण


इंदौर। शहर में औद्योगिक क्षेत्र के लिए बिजली वितरण क्षमता का विस्तार किया गया रहा है, ट्रांसफार्मर, केबल, कंडक्टर भी अत्याधुनिक स्तर के लगाए जा रहे है। शहर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में नया 33/11 केवी सब स्टेशन तैयार किया जाना है। इसकी जमीन का निरीक्षण करने के लिए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युय वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर दौरा किया। उन्होंने करीब ढ़ाई करोड़ की लागत से बनने वाले 5 एमवीए क्षमता के 33/11 केवी नए ग्रिड के निर्माण स्थल पर सिविल का कार्य जल्दी करने के निर्देश दिए। 

श्री सिंह ने पालदा का पुराना ग्रिड भी देखा, पालदा औद्योगिक क्षेत्र की मौजूदा बिजली वितरण व्यवस्था एवं शिकायत निवारण इत्यादि की जानकारी ली। श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक क्षेत्र की बिजली को सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय हैं क्यों कि इससे विकास, रोजगार का सीधा संबंध होता है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता कार्य श्री एसएल करवाड़िया, शहर अधीक्षण यंत्री श्री  डीके गाठे, कार्यपालन यंत्री श्री राजेश जौहर, श्री अजीज बूटवाला, श्री अलिंद देशपांडे आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments