नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज जोन क्रमांक 02, 12 एवं 21 के अंतर्गत नदी-नाला सफाई एवं आउटफाल टेपिंग कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक यंत्री आकाश जैन, संबंधित जोनल अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयुक्त सिंघल ने प्रातःकाल बरामथा रोड, दयानंद नगर, जोशी मोहल्ला, लालबाग के पीछे, गणगौर घाट, मानिक बाग, अशोक कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आउटफाल टेपिंग के शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
इसके साथ ही ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए संभावित संक्रमित एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग की टीम को नियमित रूप से दवाई का छिड़काव एवं फॉगिंग मशीन के माध्यम से लगातार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।



0 Comments